Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 01:03 PM
सी.एम. सिटी में एक्साइज विभाग के अधिकारियों की खामोशी के कारण पंजाब सरकार को लाखों का चूना लग रहा है। शहर के बहुत से भागों में ढाबों और चिकन सैंटरों में सरेआम नाजायज शराब परोसी जा रही है जोकि सरकार को चूना लगाने के साथ-साथ वातावरण को भी प्रदूषित कर...
पटियाला (जोसन): सी.एम. सिटी में एक्साइज विभाग के अधिकारियों की खामोशी के कारण पंजाब सरकार को लाखों का चूना लग रहा है। शहर के बहुत से भागों में ढाबों और चिकन सैंटरों में सरेआम नाजायज शराब परोसी जा रही है जोकि सरकार को चूना लगाने के साथ-साथ वातावरण को भी प्रदूषित कर रहे हैं।
पंजाब केसरी के पास लोगों की आ रही लगातार शिकायतों के मद्देनजर ऐसे ढाबों और चिकन सैंटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिससे स्पष्ट हुआ है कि इन ढाबों और चिकन सैंटरों के मालिक बिना किसी मंजूरी से नाजायज शराब का धंधा कर रहे हैं। शहर की ए.सी. मार्कीट के पीछे एक प्रसिद्ध दीपा चिकन सैंटर में यह धंधा सरेआम चल रहा है जिसको रोकने वाला कोई नहीं है। यहीं बस नहीं पंजाब पुलिस की डिवीजन नंबर 4 के बिल्कुल सामने भी एक ऐसे ढाबे में सरेआम लोगों को शराब परोसी जा रही है। शहर के 22 नंबर फाटक के नीचे 2 बड़े चिकन सैंटरों में शराब का यह धंधा सरेआम चल रहा है। इसी तरह अनारदाना चौक मास्टर तारा सिंह पार्क के नजदीक सरेआम रेहडिय़ों पर ही शराब पिलाई जा रही है। शहर की सबसे बड़ी मार्कीट त्रिपड़ी में भी यह धंधा जोरों पर है। इसी तरह बस स्टैंड पर राजिन्द्रा अस्पताल पर परौंठे वाले ढाबों पर इस नाजायज शराब का धंधा जोरों पर है परंतु एक्साइज विभाग और पटियाला पुलिस खामोश है।