Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2026 05:56 PM

पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को हलका शुतराणा में उस समय झटका लगा जब सब-डिवीजन पातड़ां के अधीन आते गांव दुगाल कलां के एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई
पातड़ां (लाल सिंह चोपड़ा): पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को हलका शुतराणा में उस समय झटका लगा जब सब-डिवीजन पातड़ां के अधीन आते गांव दुगाल कलां के एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। पुलिस को उसका शव पातड़ां के बस स्टैंड के पास से मिला।
जानकारी के मुताबिक गांव दुगाल कलां के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह, उम्र बीस साल, जो एक धाखड़ खिलाड़ी है के तौर पर जाना जाता था को नशे के दैत्य ने निगल लिया। वह दो दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि वह किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा है। पुलिस को उसका शव पातड़ां के बस स्टैंड के पास से मिला।
पुलिस अधिकारी जगदीश नैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नरवाणा रोड पर एक होटल के पीछे एक व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा है। जब उन्होंने जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था। पुलिस ने उसके शव को तुरंत पहचान के लिए सिविल अस्पताल समाना के मुर्दाघर में रखवा दिया। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद परिवार ने उसकी पहचान की और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल देखा जा रहा है।