दीपावली के मद्देनजर सिटी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2018 05:35 PM

diwali alert

सिटी पुलिस ने दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर राजपुरा सिटी पुलिस के एस.एच.ओ. इंस्पै. गुरचरण सिंह की अगुवाई में सिटी पुलिस कर्मियों, पी.सी.आर.के. कर्मचारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने इस फ्लैग...

राजपुरा (चावला, निर्दोष) : सिटी पुलिस ने दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर राजपुरा सिटी पुलिस के एस.एच.ओ. इंस्पै. गुरचरण सिंह की अगुवाई में सिटी पुलिस कर्मियों, पी.सी.आर.के. कर्मचारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने इस फ्लैग मार्च में भाग लिया।

यह फ्लैग मार्च इंस्पै. गुरचरण सिंह की अगुवाई में शहर के शहीद प्रभाकर चौक से शुरू होकर मुख्य बाजारों जवाहर मार्किट, इंदिरा मार्किट और शास्त्री मार्किट से होकर वापिस शहीद प्रभाकर चौक पर समाप्त हुआ। सिटी पुलिस राजपुरा के एस.एच.ओ. इंस्पै. गुरचरण सिंह ने बताया कि यह मार्च एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के जारी आदेशानुसार राजपुरा के डी.एस.पी. कृष्ण कुमार पैंथे के दिशा-निर्देशों पर पुलिस फोर्स को चौकस रखने के लिए आज शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है।

शहर के मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सड़कों पर अवैध रूप से सामान रख कर सड़कें बंद करने वाले दुकानदारों को उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपना सामान नहीं हटाया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!