Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2018 01:18 PM
आई.ए.एस. शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर का पद संभाल लिया है। इससे पहले वह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। इसके उपरांत जिला काम्पलैक्स में उनको पुलिस टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई।
फतेहगढ़ साहिब (बख्शी): आई.ए.एस. शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर का पद संभाल लिया है। इससे पहले वह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। इसके उपरांत जिला काम्पलैक्स में उनको पुलिस टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई।
उन्होंने जिले की नई प्रशासनिक टीम द्वारा जिले के समूह नागरिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों को पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करवाना है। जिले के अधिकारियों को पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई लोक भलाई की स्कीमों का लाभ हर योग्य लाभपात्री तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार बनाया जाएगा।