Edited By Vatika,Updated: 08 Jan, 2019 11:17 AM
शहर की आदर्श नगर-बी में रहने वाले पी.एस.पी.सी.एल. के कर्मचारी ध्यान सिंह (53) पुत्र प्रेम सिंह द्वारा भाखड़ा नहर में छलांग मारने की आशंका है। ध्यान सिंह का भाखड़ा नहर के किनारे से एक जैकेट, मोबाइल और पर्स मिला है। सामान की परिवार वालों द्वारा भी...
पटियाला(बलजिन्द्र): शहर की आदर्श नगर-बी में रहने वाले पी.एस.पी.सी.एल. के कर्मचारी ध्यान सिंह (53) पुत्र प्रेम सिंह द्वारा भाखड़ा नहर में छलांग मारने की आशंका है। ध्यान सिंह का भाखड़ा नहर के किनारे से एक जैकेट, मोबाइल और पर्स मिला है। सामान की परिवार वालों द्वारा भी पहचान की गई।
इसके बाद भोले शंकर डायवर्ज क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज की अगुवाई में गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि शाम तक उसकी लाश नहीं मिली। ध्यान सिंह पी.एस.पी.सी.एल. की नॉर्थ सब-डिवीजन में सेवादार लगा हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। 2 विवाहित हैं और 2 कुंवारे हैं। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।