कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Edited By Mohit,Updated: 16 Feb, 2020 06:51 PM

car person death

समाना-पटियाला सड़क पर गांव फतेहपुर नजदीक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक............

समाना (शशिपाल): समाना-पटियाला सड़क पर गांव फतेहपुर नजदीक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सिटी पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल समाना लाया गया।

इस संबंध में मामले के जांच अधिकारी सिटी पुलिस के एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी फतेहपुर गांव नजदीक एक ढाबे के सामने पंचर लगाने की दुकान करता था। शनिवार रात्रि जब वह दुकान बंद होने पर घर जाने हेतु सड़क पर चढ़ा तो पीछे से आ रहे तेज वाहन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सिटी पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने उपरांत शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार टोल बैरियर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच एवं वहां मिली कार की नंबर प्लेट के आधार पर शिनाख्त उपरांत कार एवं उसके अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जल्दी ही दोषियों को काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!