कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, पति-पत्नी की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 22 Jul, 2024 05:37 PM

car and motorcycle collide

पिछले महीने कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में गुरजीत राम की मौत हो गई थी।

घग्गा : पिछले महीने कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में गुरजीत राम की मौत हो गई थी। इस हादसे के दौरान घायल हुई उसकी पत्नी हरजीत कौर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस अधिकारी बूटा सिंह ने बताया कि 26-6-2024 को गांव अरनेटू निवासी गुरजीत राम (31) और उसकी पत्नी हरजीत कौर मोटरसाइकिल पर पातड़ां से अपने गांव आ रहे थे। 

रास्ते में एक कार चालक ने अपनी तेज रफ्तार कार से उनके मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे के दौरान पति-पत्नी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गुरजीत राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरजीत कौर को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। इस दौरान गत दिन उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञाच कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों के हवाले कर दिया। इसके बाद मृतक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!