Edited By Mohit,Updated: 14 Sep, 2020 05:17 PM
स्थानीय गोबिंद नगर कालोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
नाभा (जैन): स्थानीय गोबिंद नगर कालोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार 21 वर्षीय युवक जतिन्द्र सिंह को उसकी पत्नी काजल मानसिक तौर पर परेशान करती थी, जिस कारण युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। लाश का सिविल अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।
कोतवाली पुलिस ने मृतक की पनी काजल पुत्री दिनेश कुमार और इसके मामा जतिन के खिलाफ धारा 306, 506 आई.पी.सी. अधीन मामला दर्ज कर लिया है। लखवीर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी गोबिंद नगर ने बताया कि उसके भाई सेठी राम की मृत्यु हो जाने पर उसके बेटे जतिन्द्र को उसने गोद ले लिया था और काजल से विवाह किया परन्तु कुछ दिनों बाद ही दोनो में झगड़ा शुरु हो गया व पत्नी ने हमारे बेटे को आत्म हत्या हेतू मजबूर कर दिया।