PO स्टाफ ने 4 भगौड़ों को किया गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 03:14 PM

4 fugitive arrested

पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद के नेतृत्व में 4 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है जबकि एक को ट्रेस किया गया है। पहले केस में राजा निवासी फेज-1 अर्बन एस्टेट पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। राजा को माननीय अदालत की ओर से 29 सितम्बर...

पटियाला (बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद के नेतृत्व में 4 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है जबकि एक को ट्रेस किया गया है। पहले केस में राजा निवासी फेज-1 अर्बन एस्टेट पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। राजा को माननीय अदालत की ओर से 29 सितम्बर 2016 को पी.ओ. करार दिया गया था। दूसरे केस में रजिंदर निवासी फेज-1 अर्बन एस्टेट, पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में 138 एन.आई. एक्ट और 420 आई.पी.सी. के अंतर्गत शिकायत दर्ज है।

रजिंदर को माननीय अदालत द्वारा 29 सितम्बर 2016 को पी.ओ. करार दिया गया था। तीसरे केस में जसविंदर सिंह उर्फ बिल्लू निवासी गांव दौलतपुर छन्ना थाना अमरगढ़ जिला संगरूर को गिरफ्तार किया गया है। चौथे केस में रवि वर्मा उर्फ कमल वर्मा निवासी मालोमाजरा थाना पस्याना को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह बलकार सिंह निवासी रणजीत नगर स्युना रोड पटियाला हाल निवासी चंडीगढ़ को ट्रेस किया गया है। बलकार सिंह को माननीय अदालत द्वारा थाना त्रिपड़ी में 404 और 420 आई.पी.सी. के अंतर्गत दर्ज केस में 4 अगस्त 2017 पी.ओ. करार दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!