Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2018 12:06 PM
बीते दिनों थाना भादसों अधीन पड़ते गांव गुज्जरहेड़ी की मंदबुद्धि नाबालिगा से हुए दुष्कर्म मामले में भादसों पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
भादसों (अवतार) : बीते दिनों थाना भादसों अधीन पड़ते गांव गुज्जरहेड़ी की मंदबुद्धि नाबालिगा से हुए दुष्कर्म मामले में भादसों पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पत्रकार सम्मेलन दौरान डी.एस.पी. नाभा दविंदर सिंह अत्री, थाना प्रमुख हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि नाबालिग मंदबुद्धि लड़की जिसकी उम्र तकरीबन 15 साल है, से बीते दिनों गांव गुज्जरहेड़ी के ही 3 लड़कों ने दुष्कर्म किया था, जिस में भादसों पुलिस की तरफ से मुकद्दमा नंबर-63 18/7/18 अधीन धारा 376 आई.पी.सी. पोस्को एक्ट 5/6/2012 के अंतर्गत आरोपी जनरल सिंह उर्फ बोला पुत्र जागर सिंह, मनदीप सिंह उर्फ नीटा पुत्र जंग सिंह, गुरप्रीत सिंह गुरी पुत्र सुच्चा सिंह को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंदबुद्धि लड़की दुष्कर्म के बाद से कई महीनों की गर्भवती है। इस मुकद्दमे में सभी आरोपी पुलिस ने काबू कर लिए हैं। इस मौके हरभजन सिंह चौकी इंचार्ज दंदराला ढींडसा, ए.एस.आई. सुखपाल चंद, ए.एस.आई. शिवदेव चीगल, मुख्य मुंशी चमकौर सिंह, सर्बजीत सिंह, सुखजीवन शर्मा, नरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह गौरव शर्मा, नैब सिंह समेत समूह स्टाफ उपस्थित था।