Edited By Vaneet,Updated: 09 Jul, 2019 04:22 PM
जीरकपुर के पास गांव छत्त में सोमवार की रात 2 लोगों की हत्या होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। ...
जीरकपुर(कुलदीप): जीरकपुर के पास गांव छत्त में सोमवार की रात 2 लोगों की हत्या होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान खेतों में काम करते अजय और चौकीदार का काम करते फजलदीन के तौर पर की गई है। जानकारी मुताबिक राजू शर्मा मंगलवार सुबह खेतों में भैंसें चारने गया तो उसने दोनों की लाशें देखी, जिसके बाद उसने अपने ठेकेदार राजिन्दर सिंह निक्कू को इस बारे जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में ले लिया। बता दें कि जहां लाशें मिली, वहां नजदीक ही एक मोटर है, जिस पर अशोक नाम का व्यक्ति रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अशोक का दोनों मृतकों के साथ झगड़ा भी हुआ था। फिलहाल पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से पूछताछ की जा रही है।