Edited By Vaneet,Updated: 14 Sep, 2018 04:10 PM
स्थानीय सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त दौरान एक ग्रामीण झोला छाप डाक्टर सुखविंद्र सिंह उर्फ....
नाभा(जैन): स्थानीय सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त दौरान एक ग्रामीण झोला छाप डाक्टर सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सुरजीत सिंह वासी लुबाणा टेकु को गिरफ्तार करके 140 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके डाक्टर का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। इस डाक्टर के एक ओर साथी हरचरन सिंह पुत्र प्यारा सिंह अलोहरां कलां को भी गिरफ्तार करके नशा सामग्री बरामद की गई है व जांच जारी है।