Edited By Updated: 12 Jan, 2016 03:08 PM
पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दो अज्ञात लोगों ने फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में सेना के कम्यूनिकेशन वायर को काट दिया।यह घटना मंगलवार की सुबह हुई। सूत्रों ने बताया कि इस काम को अंजाम देने वाले अज्ञात लोग सेना के श्रमिक...
नई दिल्ली: पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दो अज्ञात लोगों ने फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में सेना के कम्यूनिकेशन वायर को काट दिया।यह घटना मंगलवार की सुबह हुई। सूत्रों ने बताया कि इस काम को अंजाम देने वाले अज्ञात लोग सेना के श्रमिक जैसे थे।
संदिग्धों को दलचंद पब्लिक स्कूल के पास सुबह 11:15 बजे के आसपास छावनी क्षेत्र में तारों को छूते हुए देखा गया। तार काटे जाने की सूचना मिलते ही पहले से अलर्ट पुलिस और सेना के अधिकारी हरकत में आ गए। लोगों के शोर मचाने पर संदिग्ध घुसपैठिये मौके से भाग गए। सेना के संचार तार क्षतिग्रस्त हुए या नहीं, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।