हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2024 05:55 PM

woman arrested with heroin

सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. डॉ. महताब सिंह के दिशा निर्देशों के तहत जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत ए.एस.आई. जसवीर सिंह की पुलिस पार्टी सी.आई.ए. स्टाफ से बस स्टैंड नवांशहर होते हुए बाईपास महिंदीपुर साइड को जा रही थी कि बाईपास की ओर से एक अधेढ़ उम्र की महिला कल्लरा मोहल्ला की ओर आती दिखाई दी, जो पुलिस पार्टी की गाड़ी को देख कर घबरा गई तथा अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा एक तरफ फैंक दिया।

संदेह के आधार उक्त महिला को काबू करके जब महिला पुलिस कर्मचारी ने जांच की तो लिफाफे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान छिंदो निवासी देनोवाल खुर्द थाना गढशंकर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ थाना सिटी नवांशहर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ जिला होशियारपुर के विभिन्न थानों में एन.डी.पी.एस. के 7 मामले पहले भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!