3 दिन से नाबालिग के साथ घूम रहे थे 2 संदिग्ध, ग्रामीणों ने एक को दबोचा व दूसरा फरार

Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 05:26 PM

two suspects roaming with a minor one caught

गांव नक्कियां के निवासियों ने नहर की पटरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ घूम रहे 2 संदिग्धों में से एक व्यक्ति को पकड़कर श्री कीरतपुर साहिब थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा।

रूपनगर/श्री कीरतपुर साहिब (विजय): गांव नक्कियां के निवासियों ने नहर की पटरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ घूम रहे 2 संदिग्धों में से एक व्यक्ति को पकड़कर श्री कीरतपुर साहिब थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा। ग्रामीणों के अनुसार वे दोनों व्यक्ति पिछले 3 दिनों से लड़की के साथ इलाके में घूम रहे थे, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए लोगों ने उन्हें घेरा। पूछताछ में लड़की ने बताया कि फरार हुआ व्यक्ति उसे अंबाला रेलवे स्टेशन से अपने साथ लाया था, जबकि पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को निर्दोष बताया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए व्यक्ति तथा नाबालिग लड़की को थाने ले आई। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पैक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में पकड़ा गया व्यक्ति निर्दोष पाया गया है।

उन्होंने बताया कि लड़की दिल्ली-नोएडा की रहने वाली है और उसके परिजनों ने पहले ही नोएडा थाने में उसकी गुमशुदगी या अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। श्री कीरतपुर साहिब पुलिस ने नोएडा पुलिस और लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया है। चूंकि मामला पहले से नोएडा में दर्ज है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई दिल्ली-नोएडा पुलिस द्वारा ही की जाएगी और परिजनों के आने पर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!