120 ग्राम हैरोइन तथा ड्रग मनी सहित 3 महिलाएं गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 11 Dec, 2018 01:40 PM

three women arrested including 120 grams of heroin and drug money

एंटी-नारकोटिक सैल की ओर से 120 ग्राम हैरोइन तथा 16 हजार 500 रुपए ड्रग मनी सहित 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। डी.एस.पी.(डी) संदीप सिंह बडेरा ने बताया कि एस.एस.पी. दीपक हिलौरी के दिशा-निर्देशों

नवांशहर,बंगा,(त्रिपाठी/मनोरंजन/चमन लाल/ राकेश): एंटी-नारकोटिक सैल की ओर से 120 ग्राम हैरोइन तथा 16 हजार 500 रुपए ड्रग मनी सहित 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। डी.एस.पी.(डी) संदीप सिंह बडेरा ने बताया कि एस.एस.पी. दीपक हिलौरी के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नारकोटिक सैल की इंचार्ज एस.आई. नरेश कुमारी ने सूचना पर अपनी टीम सहित अस्पताल के नजदीक 3 महिलाओं जिनके हाथों में करीब 1 महीने का बच्चा भी था, की संदेह के आधार पर जांच की तो उनसे 120 ग्राम हैरोइन तथा 16,500 रुपए की राशि बरामद हुई। 
डी.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान हरजिन्दर कौर पत्नी संदीप कुमार निवासी राहो, निर्मल कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी जंडियाला तथा इंद्रजीत कौर पत्नी दर्शन लाल निवासी गडुपड थाना औड़ के तौर पर की गई है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ थाना सिटी बंगा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

गिरफ्तार महिलाओं पर पहले भी दर्ज हैं मामले

 डी.एस.पी. संदीप कुमार बडेरा ने बताया कि गिरफ्तार महिला हरजिन्दर कौर तथा इंद्रजीत पर पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस को चकमा देने तथा सहानुभूति के लिए ही हैरोइन की सप्लाई करते समय छोटी बच्ची को साथ रखती थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!