Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2018 03:36 PM
स्वप्न शर्मा आई.पी.एस. ने आज यहां सीनियर पुलिस कप्तान रूपनगर (एस.एस.पी.) का पदभार संभाल लिया। इससे पहले शर्मा ए.आई.जी. काऊंटर इन्टैलीजैंस पंजाब चंडीगढ़ में तैनात थे।
रूपनगर (विजय): स्वप्न शर्मा आई.पी.एस. ने आज यहां सीनियर पुलिस कप्तान रूपनगर (एस.एस.पी.) का पदभार संभाल लिया। इससे पहले शर्मा ए.आई.जी. काऊंटर इन्टैलीजैंस पंजाब चंडीगढ़ में तैनात थे।
शर्मा जिला फाजिल्का व भटिंडा के पुलिस मुखी भी रह चुके हैं। आज पदभार संभालने से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पुलिस कप्तान सुरेन्द्रजीत कौर व मनमीत सिंह ढिल्लों, उप पुलिस कप्तान मनवीर सिंह बाजवा, डी.एस.पी. रमिन्द्र सिंह काहलों, गुरविन्द्र सिंह, वरिन्द्रजीत सिंह व मैडम मनजोत कौर आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।