2 माह पहले शादी के बंधन में बंधे शख्स ने दी जान

Edited By swetha,Updated: 11 Sep, 2019 10:12 AM

suicide case

2 माह पहले विवाह के बंधन में बंधे पति ने बीती रात सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

नवांशहर(त्रिपाठी): 2 माह पहले विवाह के बंधन में बंधे पति ने बीती रात सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी ने फिनायल जैसी जहरीली वस्तु निगल कर जान देने का प्रयास किया परन्तु समय पर उपचार होने के चलते उसकी जान बच गई।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. जसविन्दर सिंह ने बताया कि नजदीकी गांव दुर्गापुर निवासी सुखप्रीत सिंह (30) पुत्र गुरनार सिंह की शादी नवांशहर निवासी कमलजीत कौर के साथ हुई थी। उसने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते सलफास निगल ली। सुखप्रीत सिंह को चंडीगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक के 2 भाई विदेशों में सैटल
जानकारी अनुसार मृतक के 2 भाई कनाडा तथा यू.के. में सैटल हैं जबकि उसके पिता किसान हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक द्वारा सल्फास निगलने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि उक्त परिवार न केवल सम्पन्न है बल्कि घर में भी किसी तरह के विवाद की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों के आधार पर धारा 174 तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!