दुकान पर खड़े ग्राहक की जेब से 51 हजार रुपए चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2019 01:44 PM

robbery in nawanshahr

स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित एक बिजली की दुकान पर आए एक ग्राहक के चोरों ने करीब 51 हजार रुपए चोरी कर लिए।

बंगा(चमन लाल,राकेश): स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित एक बिजली की दुकान पर आए एक ग्राहक के चोरों ने करीब 51 हजार रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित व्यक्ति परमजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी झिक्का लधाना ने बताया कि उसने स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित इलाहाबाद बैंक के अपने बैंक खाते से करीब 1 लाख 66 हजार रुपए निकलवाए और कुछ सामान लेने के लिए बैंक के नजदीक स्थित एक बिजली की दुकान पर चला गया।

उसने बताया कि उसने करीब 51 हजार रुपए अपनी कमीज की जेब में रख लिए और शेष राशि को 1 लिफाफे में रख कर अपने हाथ में पकड़ लिया। परमजीत सिंह ने बताया कि दुकान पर ही उसे अपना पुराना दोस्त मिल गया जो कई वर्षों उपरांत विदेश से आया था। इस दौरान वे दोनों एक-दूसरे से गले मिले और इसी दौरान 3-4 नौजवान दुकान में आए व बिजली के सामान बारे पूछने लगे। उसने बताया कि जब उसने अपनी कमीज की जेब की ओर देखा तो राशि गायब थी। इस पर वह रुपए ढूंढने लगा और उक्त चारों नौजवान वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि जब उक्त दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को चैक किया गया तो पता चला कि दुकान पर आए 4 नौजवान चालाकी से उसकी जेब से नकदी निकाल ले गए। इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी बंगा को दी। इस पर थाना सिटी के एस.आई. जसवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद मामला दर्ज कर आसपास की दुकानों, घरों के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद चोरों की तस्वीरों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!