Edited By Mohit,Updated: 01 Mar, 2019 04:37 PM
11वीं कक्षा में पढ़ते एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार अन्य युवक घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया।
रूपनगर (विजय): 11वीं कक्षा में पढ़ते एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार अन्य युवक घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए गांव गोसलां के सरपंच रणवीर सिंह ने बताया कि युगराज सिंह (17 वर्ष) पुत्र प्रीतम पाल सिंह निवासी गोसलां रूपनगर बिजली बोर्ड कार्यालय में बिजली का बिल जमा करवाने हेतु मोटरसाइकिल पर एक मित्र नवी पुत्र अमरीक सिंह के साथ आया हुआ था। दोपहर के समय घर वापसी के समय भाखड़ा नहर के पुल (रंगीलपुर) के समीप मार्ग पर खड़ी एक मिनी बस के साथ मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें युवक युगराज सिंह की मौत हो गई।
जबकि नवी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। सरपंच रणवीर सिंह ने बताया कि मृतक युगराज सिंह जीनियस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का विद्यार्थी और उसकी शनिवार को परीक्षा थी।