रेलवे स्टेशन पर NCC नेवल विंग कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2018 04:14 PM

railway station

रेलवे स्टेशन रूपनगर पर आज 2 पी.बी. एन.सी.सी. नेवल विंग अमृतसर तथा 3 पी.बी. एन.सी.सी. नेवल विंग बठिंडा के एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा स्व‘छ भारत के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने प्लेटफार्म तथा रेलवे ट्रैक पर कूड़ा-कर्कट साफ किया। इसके अलावा...

रूपनगर(कैलाश): रेलवे स्टेशन रूपनगर पर आज 2 पी.बी. एन.सी.सी. नेवल विंग अमृतसर तथा 3 पी.बी. एन.सी.सी. नेवल विंग बठिंडा के एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा स्व‘छ भारत के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने प्लेटफार्म तथा रेलवे ट्रैक पर कूड़ा-कर्कट साफ किया। इसके अलावा यात्रियों को भी सफाई व्यवस्था एवं डस्टबिन का प्रयोग आदि के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके पर कैडेट्स ने स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों का सामान शिफ्ट करने, गर्मी के चलते उन्हें पेयजल मुहैया करवाने की व्यवस्था की, जो लोगों में चर्चा का विषय बनी रही। यात्रियों को रेल पटरी पर गंदगी न फैलाने के लिए भी जागरूक किया गया।

इस मौके पर कैंप कमांडैंट कॉमोडोर बल राजेश सिंह व डिप्टी कैंप कमांडैंट कैप्टन नरेश कुमार ने जहां एन.सी.सी. कैडेट्स को उत्साहित किया, वहीं स्टेशन सुपरिंटैंडैंट तेजेन्द्रपाल द्वारा सफाई अभियान में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर ए.एन.ओ. विकास पराशर, कर्मजीत कौर, मनोज सिंह व दिनेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!