‘जाति, धर्म, समुदाय, राज्य के आधार पर नहीं बल्कि इस बात पर गर्व करें कि हम भारतीय हैं’

Edited By swetha,Updated: 22 May, 2018 01:45 PM

proud that we are indians

योग साधना आश्रम शहीद भगत सिंह नगर नंगल में स्वामी जोगिंदर पाल जी की अगुवाई में स्वामी राम प्यारा जी का 103वां जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में करवाए कार्यक्रम में ‘पंजाब केसरी ग्रुप’ के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा...

नंगल(सैनी): योग साधना आश्रम शहीद भगत सिंह नगर नंगल में स्वामी जोगिंदर पाल जी की अगुवाई में स्वामी राम प्यारा जी का 103वां जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में करवाए कार्यक्रम में ‘पंजाब केसरी ग्रुप’ के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और योग क्रियाओं द्वारा शरीर को निरोग व स्वस्थ रखने के गुर बताए। 

 

इस मौके पर पद्मश्री विजय चोपड़ा जी ने कहा कि मेरी मुलाकात स्वामी राम प्यारा जी से 1975 में हुई थी और मैं अपने भाई के साथ योग करने गया था, पर कुछ दिनों बाद बीच में ही छोड़ दिया था और 1984 के बाद जब पंजाब के हालात ठीक नहीं थे और आतंकवाद के दौर में मेरे पिता जी और भाई को आतंकवादियों ने मार दिया था तो हम पूरी तरह अंदर ही रहने लगे। उस दौरान स्वामी राम प्यारा जी हमारे घर आए और उन्होंने कहा कि हमें और पूरे पंजाब को आपकी जरूरत है और आपको मैं योग करवाने के लिए आदमी भेजूंगा ताकि आप योग करते रहें और ठीक रहें। उन्होंने का कि स्वामी रामप्यारा जी की बदौलत ही आज पूरी तरह ठीक-ठाक चल रहा हूं। 

 

उन्होंने कहा कि योग आज पंजाब या भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में अपनाया जा चुका है और पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि स्वामी राम प्यारा जी के मिशन को अब उनके पुत्र स्वामी जोगिंदर पाल जी आगे बढ़ा रहे हैं और वह समाजसेवा में विशेष रूप से जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। पद्मश्री चोपड़ा जी ने कहा कि आजकल के बच्चे अपने बुजुर्गों, माता-पिता का सत्कार भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा अन्य कोई कार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के विभाजन के बाद बढिय़ा हिस्सा हरियाणा में चला गया और प्राकृतिक सुंदरता हिमाचल में गई, पंजाब में तो केवल बॉर्डर एरिया ही बचा है।

 

पाकिस्तान पंजाब में सरेआम मादक पदार्थों और हथियारों की सप्लाई कर पंजाब के युवाओं को गलत दिशा की ओर धकेल रहा है। पंजाब के नौजवान भी अब पंजाब में कार्य नहीं करते, पंजाब तो अब यू.पी., बिहार वालों का बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को जाति, राज्य या समुदाय के आधार पर नहीं बल्कि इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वे भारतीय हैं। इस मौके पर संबोधित करते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने कहा कि पद्मश्री विजय चोपड़ा जी के परिवार ने सदा समाज और पंजाब के लिए कुर्बानियां दी हैं।

 

उन्होंने कहा कि जब पूरा पंजाब श्मशान बनता जा रहा था और बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था तब इस परिवार ने एक ही नहीं बल्कि दो-दो कुर्बानियां दीं और फिर भी पीछे नहीं हटे, अपने घर के दीये बुझाकर दूसरों के घरों के दीये जलाए। पद्मश्री विजय चोपड़ा जी ने अपनी कलम और समाज सेवा से समाज को सही दिशा दी जिसको लोग कभी भी भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव से पहले इलाके के लोगों से जो विकास के वायदे किए, उन्हें पवित्र सौगंध की तरह निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में नंगल में 170 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का कार्य, 4 करोड़ की लागत से बरारी में पुल का निर्माण, करीब 9 करोड़ की लागत से सतलुज दरिया पर ढोला वाले पुल का कार्य शुरू होने जा रहा हैं और यह कार्य पूर्ण होने पर नंगल के विकास में मील के पत्थर साबित होंगे। 

 

राणा के.पी. सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि हजारों साल पहले वेदों के जिन मंत्रों का उच्चारण किया जाता था, वेे हमारे जीवन में आज भी उतना ही महत्व रखते हैं। हमारे ग्रंथों व ऋषि-मुनियों ने उस ज्ञान के भंडार को हमारे जीवन में रोशनी की नई किरण दिखाई है। उन्होंने आश्रम को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया और कहा कि आश्रम के हाल का निर्माण जल्दी ही पूरा करवाया जाएगा और आश्रम के साथ लगती नहर के किनारे की 3 कि.मी. सड़क का निर्माण कार्य भी इस महीने पूरा हो जाएगा जिससे नंगल शहर के लोगों को ट्रैफिक समस्या से काफी निजात मिलेगी। 

 

इस मौके पर नंगल आश्रम के संचालक स्वामी जोगिंदर जी महाराज ने पद्मश्री विजय चोपड़ा जी का आश्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि विजय चोपड़ा जी ने पंजाब तथा भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी कलम से सही संदेश दुनिया तक पहुंचाया जिससे आज उनका नाम पूरी दुनिया में बड़े सम्मान से लिया जाता है। स्वामी जोगिंदर पाल जी ने पद्मश्री विजय चोपड़ा जी और स्पीकर राणा के.पी. सिंह को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर योग आश्रम से जुड़े गौरव मडिय़ा, कुलदीप कुमार आदि ने योग क्रियाएं कर सबको अचंभित कर दिया। इस अवसर पर सतीश छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस आश्रम में आने से मेरी कई बीमारियां ठीक हो गईं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आश्रम में आकर योग से जुड़ें तथा बीमारियों से मुक्ति पाएं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!