अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस की कार्यवाही, 3 ट्रैक्टर और JCB सहित एक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 05 May, 2022 04:16 PM

police action regarding illegal mining

जिला पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 3 ट्रैक्टर, 2 मिट्टी से भरी ट्रालियां, एक खाली ट्राली और एक जे.सी.बी

आनंदपुर साहिब (दलजीत): जिला पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 3 ट्रैक्टर, 2 मिट्टी से भरी ट्रालियां, एक खाली ट्राली और एक जे.सी.बी. मशीन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।

PunjabKesari

थाना प्रमुख इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि जिला पुलिस प्रमुख की हिदायतों पर कार्यवाही करते हुए ए.एस.आई. राज कुमार सहित पुलिस पार्टी की तरफ से जांच दौरान के गांव सद्धेवाल में 3 ट्रैक्टर और एक जे.सी.बी. मशीन को जब्त किया गया। पुलिस की तरफ से माइनिंग और मिनरल कानून की धारा 21(1) 4(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सरबजीत सिंह निवासी गांव गंगूवाल को गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!