नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 17 Jul, 2024 05:58 PM

one arrested with drugs

थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. लखवीर चंद ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना बलाचौर से गांव गहून की ओर जा रही थी कि एक धार्मिक स्थान के नजदीक कच्चे रास्ते एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर जमीन पर फैंक दिया।

थानेदार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 5 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरिन्द्र सिंह उर्फ राणा निवासी नियाना बेट थाना सदर बलाचौर के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!