अहाता चलाने वाले प्रवासी का तेजधार हथियार से कत्ल

Edited By swetha,Updated: 20 Nov, 2018 10:05 AM

murder case

गांव चक्कदाना में शराब के ठेके के नजदीक अहाता चलाने वाले प्रवासी युवक का अज्ञात लोगों द्वारा तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक के भाई अनिल कुमार यादव पुत्र कंवरपाल यादव मूल निवासी दुर्गापुर थाना राम नगर जिला बाराबंकी (यू.पी.) ने पुलिस को बताया...

नवांशहर(त्रिपाठी,मनोरंजन): गांव चक्कदाना में शराब के ठेके के नजदीक अहाता चलाने वाले प्रवासी युवक का अज्ञात लोगों द्वारा तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक के भाई अनिल कुमार यादव पुत्र कंवरपाल यादव मूल निवासी दुर्गापुर थाना राम नगर जिला बाराबंकी (यू.पी.) ने पुलिस को बताया कि वह गांव चक्कदाना के मुकंदपुर रोड पर अनिल चिकन कॉर्नर के नाम से रैस्टोरैंट चलाता है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी तथा 2 बच्चों सहित गांव लसाड़ा में रहता है जहां उसके 3 अन्य भाई भी रहते हैं। 

उसने बताया कि उससे छोटा भाई संतोष कुमार (28) चक्कदाना में ही मुकंदपुर रोड पर नहर सूए के नजदीक स्थित शराब के ठेके के साथ अहाता चलाता है। उसका भाई प्रतिदिन करीब 9 बजे उसके पास रैस्टोरैंट में आ जाता था तथा वहीं पर वह सोता था परंतु रविवार जब वह रात 10 बजे तक नहीं आया तो वह अपने एक अन्य भाई के साथ उसे तलाश करने अहाते पर गया। अहाता बंद था तथा उसका भाई संतोष उसे कहीं भी नहीं मिला। मोबाइल फोन की घंटी बजने के बावजूद वह उसे उठा नहीं रहा था। उसने बताया कि अहाते के नजदीक भीतर की साइड करीब 25-30 गज जाने पर उन्हें उसके भाई का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। 

मृतक की 1 व 3 वर्ष की 2 लड़कियां हैं
मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया कि शव के नजदीक एक हथौड़ी भी मिली है। संभवत: इस हथौड़ी का इस्तेमाल हत्या में किया गया है। उसने बताया कि हत्यारे 2-3 से अधिक हो सकते हैं। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी तथा 3 व 1 वर्ष की 2 लड़कियों को छोड़ गया है। 

क्या कहते हैं एस.एच.ओ. मलकीयत सिंह
इस संबंध में थाना औड़ के एस.एच.ओ. मलकीयत सिंह ने बताया कि हत्या वाले स्थान का दौरा करके सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!