Edited By Mohit,Updated: 22 Sep, 2019 10:46 PM
भरतगढ़ में ससुराल घर से आई एक विवाहिता लड़की ने अपने ससुराल परिवार से तंग आकर पंखे से...........
श्री कीरतपुर साहिब (बाली): भरतगढ़ में ससुराल घर से आई एक विवाहिता लड़की ने अपने ससुराल परिवार से तंग आकर पंखे से फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर लेने का समाचार मिला है। थाना श्री कीरतपुर साहिब में लड़की के पिता के बयानों के आधार पर ससुराल परिवार पर मामला दर्ज करके लड़की का शव पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ सन्नी खन्ना तथा भरतगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की नीतू देवी (21) का विवाह लगभग सवा साल पहले गांव बरोटू थाना श्री आनंदपुर साहिब के निवासी लखविन्द्र सिंह पुत्र रामलाल के साथ हुआ था। जिसके पास एक वर्ष की बेटी भी है। विवाह के बाद सास व पति की तरफ से कथित तौर पर दहेज की मांग की गई तथा मारपीट की जाती रहती थी। कई बार फैसले भी करवाने के बाद उनकी लड़की को ससुराल घर छोड़ दिया जाता रहा और लड़की सास उसे 10 दिन पहले उसे यहां छोड़ गई थी।
उन्होंने बताया कि देर रात्रि ससुराल परिवार से फोन पर बातचीत के बाद यह परेशान हो गई थी तथा तड़के करीब साढ़े तीन बजे इसने कमरे में लगे पंखे के साथ फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। पुलिस ने बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़की के पति लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की, सास बबली पत्नी राम लाल निवासी बरोटू थाना श्री आनंदपुर साहिब आदि मामला दर्ज कर लिया है।