Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2019 11:48 AM
थाना सदर के अधीन पड़ते एक गांव में अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने प्रेमिका (महिला) की सहायता से उसके पति को चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नवांशहर(त्रिपाठी): थाना सदर के अधीन पड़ते एक गांव में अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने प्रेमिका (महिला) की सहायता से उसके पति को चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में घायल व्यक्ति ने बताया कि उसकी करीब 5-6 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका एक लड़का है जिसकी आयु अब करीब 4 वर्ष है। उसने बताया कि उसकी पत्नी के मनीष कुमार नाम के युवक के साथ दोस्ताना संबंध थे जिस संबंधी उक्त युवक और पत्नी को कई बार समझाया भी गया था। उसने बताया कि गत दिवस वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे जबकि उसकी पत्नी 4 वर्षीय लड़के के साथ घर के कमरे में सोई हुई थी। उसने बताया कि सुबह करीब & बजे जब वह उठा तो बैडरूम से आवाजें आ रही थी। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी मनीष कुमार के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। इस पर उसने जब उक्त युवक को पकडऩे का प्रयास किया तो उसकी पत्नी ने उसकी बाजू पकड़ ली और मनीष चाकू के साथ उस पर 2 वार कर वहां से भाग गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर शिकायतकत्र्ता की पत्नी और मनीष कुमार पुत्र बलवीर कुमार के खिलाफ धारा 324, 457, 497, 34 आई.पी.सी. तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।