धान की फसल में नमी की मात्रा बढ़ाई जाए

Edited By bharti,Updated: 21 Oct, 2018 12:23 PM

increase the amount of moisture in paddy crop

धान की फसल में नमी की मात्रा की मांग को लेकर अनाज मंडी में किसानों की तरफ से रोष जताया गया। स्थानीय...

रूपनगर (विजय): धान की फसल में नमी की मात्रा की मांग को लेकर अनाज मंडी में किसानों की तरफ से रोष जताया गया। स्थानीय अनाज मंडी में किसान जतेन्द्र सिंह असमानपुर, सुखविन्द्र सिंह माहलां, गुरदर्शन सिंह मियांपुर, रविन्द्र सिंह घनौर, जगजीत सिंह बालसंडा व लखबीर सिंह ने बताया कि सरकार को धान में नमी की मात्रा को बढ़ा कर 21-22 करना चाहिए ताकि किसानों को फसल को मंडी में लाने को लेकर कोई परेशानी पेश न आए। 

उन्होंने कहा कि किसानों पर धान की बिजाई को लेकर भी पाबंदी लागू नहीं करनी चाहिए। क्योंकि लेट बिजाई के उपरांत फसल को लेकर उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगली फसल की बिजाई का समय हो चुका है लेकिन खेतों में भी 60 फीसद धान की फसल खड़ी है।

2 लाख 68 हजार 892 बोरियों की आमद 
रूपनगर की अनाज मंडी में शुक्रवार तक 2 लाख 68 हजार 892 बोरी धान की आमद हो चुकी है। मंडी सुपरवाइजर हरजिन्द्र सिंह के अनुसार शुक्रवार तक मंडी में 1 लाख, 93 हजार, 600 बोरी धान की लिफ्टिंग पूरी कर ली गई है। जिसमें मार्कफैड 68200 बोरी, पनसप 66900 बोरी तथा पनग्रेन ने 58500 बोरी की लिफ्टिंग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!