Edited By Kalash,Updated: 20 Aug, 2026 06:05 PM

आबकारी विभाग सर्कल बलाचौर तथा पुलिस विभाग की ओर से स्विफट कार में लाई जा रही नाजायज शराब की 240 बोतले बरामद करने में सफलता हासिल की है।
नवांशहर (त्रिपाठी): आबकारी विभाग सर्कल बलाचौर तथा पुलिस विभाग की ओर से स्विफट कार में लाई जा रही नाजायज शराब की 240 बोतले बरामद करने में सफलता हासिल की है। आबकारी विभाग के इंस्पैक्टर सुनील भारद्वाज ने बताया कि उनकी टीम की ओर से हाईटैक नाका आंसरों में विशेष चैकिंग की जा रही थी कि चंडीगढ़ से जालंधर की ओर आ रही एक स्विफट कार को रोक कर चैक करने पर कार से 240 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
थानेदार सिंकदरपाल ने बताया कि पुलिस ने एक्साईज एक्ट के तहत 2 व्यक्तियों जिनकी पहचान तीर्थ गुरु पुत्र परदेसी निवासी गांव समाई तहसील फिल्लोर जिला जालंधर तथा कमलजीत कुमार पुत्र गुरमेल लाल के खिलाफ एकसाईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानेदार ने बताया कि आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here