Edited By Des raj,Updated: 15 Sep, 2018 08:04 PM
कुछ व्यक्तियों द्वारा नूहों कालोनी (थर्मल कालोनी) के एक मकान पर हमला करने व मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में दो व्यक्ति जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल रूपनगर में भर्ती करवाया गया है। घायल...
रूपनगर (विजय): कुछ व्यक्तियों द्वारा नूहों कालोनी (थर्मल कालोनी) के एक मकान पर हमला करने व मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में दो व्यक्ति जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल रूपनगर में भर्ती करवाया गया है। घायल व्यक्तियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है।
इस संबंध में उन्होंने आज एसएसपी रूपनगर से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिविल अस्पताल रूपनगर में घायल व्यक्ति दिलदार सिंह निवासी मकान नंबर 655 टाइप-3 नूहों कालोनी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले वह ड्यूटी पर जा रहा था कि कुछ व्यक्तियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। जब वह बचाव हेतु अपने मकान की ओर भागा तो इन व्यक्तियों ने राड़ व लाठियों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। इसमें उसके पिता नछत्तर सिंह गंभीर रूप में जख्मी हो गए। इसके साथ ही उन्होंने उनके एवं उनके घरवालों पर भी हथियारों से हमला किया। उन्होंने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया और उनके घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा। इस हमले में उनका मोटरसाइकिल आदि भी तोड़ दिया गया। आरोपियों को वह पहचान भी सकता है।
इस संबंध में पुलिस चौकी थर्मल कालोनी को भी सूचित किया गया था। जिन्होंने तीन दिन के बाद अस्पताल में बयान लिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी रूपनगर को कार्रवाई की गुहार लगाई और एसएसपी द्वारा उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया है और यह मामला थाना सदर रूपनगर को अगली कार्रवाई के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर पीड़ितों ने इंसाफ न मिलने की सूरत में धरना लगाए जाने की चेतावनी भी दी है।