फर्जी एजैंटों ने युवक से ठगे 5.25 लाख

Edited By Anjna,Updated: 22 May, 2018 08:40 AM

fraud case

वर्क परमिट पर पुर्तगाल भेजने के स्थान पर तुर्की भेज कर 5.25 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 2 फर्जी एजैंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): वर्क परमिट पर पुर्तगाल भेजने के स्थान पर तुर्की भेज कर 5.25 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 2 फर्जी एजैंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में कांता देवी पत्नी पुरुषोत्तम सिंह निवासी सड़ोआ ने बताया कि उसने अपने लड़के सुरेश कुमार को पुर्तगाल भेजने का सौदा ट्रैवल एजैंट बलविन्द्र सिंह निवासी गांव कुबा तहसील समराला (लुधियाना) तथा जरनैल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बिजलीपुर थाना समराला के साथ कर उन्हें 5.25 लाख रुपए दिए थे।

उक्त एजैंटों ने उससे 3 खाली चैक भी हस्ताक्षर करवा कर सिक्योरिटी के तौर पर रख लिए थे, परन्तु उसके लड़के को वर्क परमिट पर पुर्तगाल भेजने के स्थान पर उसे पहले 5 महीने जार्जिया में बिठाए रखा तथा अब एक महीने से वह तुर्की में बैठा हुआ है। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उक्त एजैंटों से उसकी राशि वापस दिलवाई जाए तथा कानून के तहत कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिया जाए।

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच ने करने के उपरान्त अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि उक्त एजैंट, जिनके पास ट्रैवल एजैंसी का कोई वैध लाइसैंस नहीं है, ने शिकायतकत्र्ता को वर्क परमिट पर पुर्तगाल भेजने के स्थान पर तुर्की भेज कर 5.25 लाख रुपए की ठगी की है। उक्त शिकायत के आधार पर थाना पोजेवाल की पुलिस ने आरोपी एजैंट बलविन्द्र सिंह तथा जरनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!