Edited By Vaneet,Updated: 21 Feb, 2019 04:50 PM
गांव हियाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजर्ग की मौत हो गई। ...
नवांशहर(मनोरंजन): गांव हियाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजर्ग की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर रखवा दिया है।
थाना सदर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राज कुमार ने बताया कि बीती रात 10 बजे के करीब किसी अज्ञात वाहन ने एक 60 वर्ष के करीब की आयु के एक बजुर्ग को टक्कर मार दी जिसके चलते उनकी मौत हो गई। बजुर्ग ने नीले रंग का ट्रैक सूट, नीले रंग की चैपल पहन रखी है।