Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2018 04:13 PM
एन.आर.आई. पति द्वारा गैर-महिला से दोस्ताना संबंध रखने तथा दहेज के लिए परेशान करने को लेकर पुलिस ने पति, सास-ससुर तथा देवर सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में प्रभजीत कौर पुत्री करनैल सिंह ने...
नवांशहर(त्रिपाठी): एन.आर.आई. पति द्वारा गैर-महिला से दोस्ताना संबंध रखने तथा दहेज के लिए परेशान करने को लेकर पुलिस ने पति, सास-ससुर तथा देवर सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में प्रभजीत कौर पुत्री करनैल सिंह ने बताया कि उसकी शादी कैनेडा से आए सुखदेव सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मदनपुर चलहेड़ी राजपुरा के साथ मार्च 2003 में धार्मिक रीति-रिवाजों के तहत हुई थी।
शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। उसने बताया कि वर्ष 2005 में उसने एक लड़के राजवंश सिंह को जन्म दिया। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उनका पति तथा ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज के लिए जहां तंग-परेशान करते रहे है,ं वहीं उसके पति के एक महिला के साथ दोस्ताना संबंध भी हैं। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति के साथ आपसी समझौता हुआ था परन्तु ससुराल पक्ष ने समझौते की शर्तों को पूरा नहीं किया। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने समझौते के तहत उसका 12 वर्ष का पुत्र उसे दिलवाने तथा समझौते की अन्य शर्तों को पूरा करवाने की मांग की।
उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन ने करने के उपरान्त दी गई जांच रिपोर्ट में बताया कि विवाह से पहले शिकायकत्र्ता के पति सुखदेव सिंह के मोहाली निवासी एक महिला से नाजायज संबंध थे तथा सास-ससुर ने इस संबंधी जानकारी होने के बावजूद भी शिकायकत्र्ता को विवाह से पहले नहीं बताया था।यहां तक कि उक्त लड़की की शादी हो जाने के बाद भी सुखदेव सिंह के उसके साथ संबंध बने रहे, जिसे लेकर भी शिकायतकत्र्ता काफी परेशान थी। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर एन.आर.आई. पति सुखदेव सिंह, ससुर कुलदीप सिंह, सास कुलदीप कौर तथा देवर सुखविन्द्र पर आरोप सिद्ध होते हैं, जिसके आधार पर थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ धारा 406, 498 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।