Edited By bharti,Updated: 15 Sep, 2018 12:30 PM
जनता की सुरक्षा करना पंजाब पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम अपराध को उस समय तक...
नवांशहर (मनोरंजन /त्रिपाठी): जनता की सुरक्षा करना पंजाब पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम अपराध को उस समय तक खत्म नहीं कर सकते, जब तक हमें जनता का सहयोग नहीं मिलता इसलिए हमें राज्यभर में पुलिस तंत्र को जनता से नजदीकी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। उक्त बातें डी.जी.पी. पंजाब पुलिस सुरेश अरोड़ा ने नवांशहर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कही।
डी.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस ने राज्य में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ी है, जिसके परिणामस्वरूप सैंकड़ों ड्रग तस्कर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। वहीं अरबों रुपए की ड्रग भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के भी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और पंजाब में कई बड़े गैंगस्टर को गिरफ्तार किया जा चुका है। डी.जी.पी. ने जिला पुलिस की कार्यशैली की तारीफ करते हुए एस.एस.पी. दीपक हिलौरी के नेतृत्व में नवांशहर पुलिस की ओर से खतरनाक कलंदर गैंग के काबू किए जाने से जहां कई मासूम लोगों की जिंदगियां बची हैं। वहीं इस गैंग के पकड़े जाने से कई गंभीर मामले भी सुलझे है जिसके चलते अधिकारियों और कर्मचारियों का उन्होंने सम्मान किया। इस मौके पर लुधियाना रेंज के डी.आई.जी. रणबीर सिंह खटड़ा, एस.एस.पी. दीपक हिलौरी, डी.जी.पी. के स्टाफ अफसर एस.पी. अरुण सैनी आदि मौजूद थे।
पुलिस डिस्क और क्लास-1 प्रमाण पत्र पाने वाले अधिकारी व कर्मचारी
डी.जी.पी. पंजाब सुरेश अरोड़ा ने एस.पी. (जांच) श्री बलराज सिंह, डी.एस.पी. (जांच) संदीप कुमार तथा सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. जरनैल सिंह को पुलिस डिस्क के अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं डी.जी.पी. ने एस.एच.ओ. सदर इंस्पैक्टर राजकुमार, इंस्पैक्टर मलकीत सिंह एस.एच.ओ.औड़, इंस्पैक्टर रूपिन्द्र सिंह एस.एच.ओ. बहिराम, ए.एस.आई. संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, हैड-कांस्टेबल मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, कांस्टेबल राजीव पठानिया, जतिन्द्र पाल, जगतार सिंह, योगेश, चंदन बाली, हरप्रीत सिंह, कुलदीप चंद तथा प्रिया सहोता को क्लास 1 प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।