Edited By swetha,Updated: 11 Dec, 2018 09:41 AM
अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली की फेट लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक दम्पति सड़क पर गिर गए। हादसे में उनका अढ़ाई वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे वे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रूपनगर(विजय): अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली की फेट लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक दम्पति सड़क पर गिर गए। हादसे में उनका अढ़ाई वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे वे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह तथा उसकी पत्नी सुमन निवासी गांव मंडीर जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि वे दोनों अपने 2 बच्चों नवजोत सिंह (4 वर्ष) तथा गुरजोत सिंह (अढ़ाई वर्ष) सहित अपने गांव से गांव थोपिया में मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि रास्ते में किसी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने फेट मार दी, जिससे वे सभी सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।