Edited By bharti,Updated: 22 Sep, 2018 12:48 PM
शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनके पुश्तैनी गांव खटकड़कलां...
बंगा (पूजा/मुंगा): शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनके पुश्तैनी गांव खटकड़कलां में रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें 28 सितम्बर को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह शिरकत करेंगे। यह जानकारी सतवीर सिंह पल्ली झिक्की जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी क्षेत्र इंचार्ज बंगा ने दी। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय रैली में कैबिनेट मंत्री भी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर ही आगे बढ़ेंगे। शहीदों का देश सदैव ऋणी रहेगा और उनके मार्ग पर चलकर राज्य के लोगों को उनके अधिकार दिलाएंगे।
इस अवसर पर डा. बख्शीश, दरबजीत सिंह पूनी अध्यक्ष यूथ विंग, अध्यक्ष ब्लाक रघवीर सिंह बिल्ला, जोगा सिंह कंगरोड़, जसवीर मडाली, जतिन्दर कौर, पूर्व अध्यक्ष नगर कौंसलर हरीश सद्दी सचिव पी.पी.सी.सी. आदि उपस्थित थे।