Edited By Vaneet,Updated: 05 Nov, 2019 02:41 PM
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर थाना सिंह भगवंतपुर पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला ...
रूपनगर(विजय)- सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर थाना सिंह भगवंतपुर पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता सुखजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव ध्यानपुरा थाना सिंघ भगवंतपुरा ने बताया कि उसके चाचा का लड़का तरलोचन सिंह पुत्र बंत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जिनके पीछे दर्शन सिंह पुत्र जरनैल सिंह तथा जतेन्द्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी ध्यानपुरा अपने अलग मोटरसाइकिलों पर सवार थे। गांव ध्यानपुरा के समीप उन्हें एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें तरलोचन सिंह की मौत हो गई एवं अन्य मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें बाद में उपचार के लिए पीजीआई भेजा गया।
पुलिस ने इस हादसे में तरलोचन सिंह की मौत हो जाने को लेकर आरोपी कमलदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्रपाल सिंह निवासी गांव बछुआ थाना काठगढ़ (नवांशहर) मौजूदा निवासी मकान नंबर-10 तहसील कांप्लैक्स जिला एसबीएस नगर पर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है।