Edited By Kalash,Updated: 09 Aug, 2026 05:11 PM

वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 15.03 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी एजेंट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 15.03 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी एजेंट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में तरविन्दर सिंह सैनी निवासी नवांशहर ने बताया कि उसे इमिग्रेशन का काम करने वाली रुदराक्ष ग्रुप कंपनी की जानकारी सोशल मीडिया से हासिल हुए थी। उनके साथ उसके लड़के को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का सौदा 17 लाख रुपए तय होने के बाद उक्त कंपनी ने प्रोसैसिंग फीस के तौर पर 30,500 रुपए उसी समय ले लिए।
उसने बताया कि उसने उक्त कंपनी को विभिन्न तिथियों पर कुल 17.50 लाख रुपए दे दिए। उसने बताया कि उन्होंने कनाडा सरकार की जाली कागजों पर बार-बार हस्ताक्षर करवाए जिस पर उन्हें उन पर शंका पैदा हो गई। इसी तरह से उन्होंने उसके लड़के का मेडिकल यह कह कर करवाया कि यह दस्तावेज कनाडा से आए है परन्तु वह दस्तावेज भी झूठे थे। उन्होंने कहा कि उक्त एजेंट ने न तो उसके लड़के को वर्क परमिट पर कनाडा भेजा तथा न ही पूरे पैसे वापिस किए।
उनके बार-बार कहने तथा पुलिस को शिकायत देने की धमकी देने के बाद उन्होंने 1,97,500 रुपए वापिस किए तथा शेष 15.03 लाख की राशि वापिस नहीं की। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी पूरी राशि वापिस करवाने तथा आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है।
उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने आरोपी एजेंट रकेश रिखी पुत्र देस राज रिखी मालिक रुद्राक्ष ग्रुप मोहाली के खिलाफ दी भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस.,2023 की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here