Edited By Mohit,Updated: 25 Oct, 2019 04:20 PM
गत देर सायं क्षेत्र के गांव दबूड़ को जाती लिंक मार्ग पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो जाने का समाचार है।
श्री कीरतपुर साहिब (बाली): गत देर सायं क्षेत्र के गांव दबूड़ को जाती लिंक मार्ग पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो जाने का समाचार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदेब सिंह (60) पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव दबूड़ थाना श्री कीरतपुर साहिब अपने साइकिल पर सवार होकर गांव दबूड़ को जाती लिंक मार्ग से अपने घर को जा रहा था कि मार्ग में उसे एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया और बुजुर्ग व्यक्ति हरदेब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब के शवगृह में रखवा दिया।