पुलिस के हाथ लगी सफलता, 2 व्यक्तियों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2024 05:57 PM

2 arrested with heroin

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 25 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी, मनोरंजन): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 25 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी बलाचौर में तैनात ए.एस.आई. बलजिन्दर कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गश्त कर रही थी तो एक धार्मिक स्थान के नजदीक सामने की ओर से आ रहा एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख कर घबरा गया तथा हैंडल पर रखा लिफाफा जमीन पर गिरा दिया। वह बाइक को पीछे मोड़ने का प्रयास करने लगा।

ए.एस.आई.ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त बाइक सवार को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी महितपुर उलदनी के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. पुशविन्दर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सतविन्दर सिंह निवासी गांव करनाणा थाना सदर बंगा के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!