Edited By Kalash,Updated: 18 Aug, 2026 06:10 PM

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 32 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 32 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना मुकंदपुर के एस.एच.ओ. प्रगट सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव तलवंडी फत्तू से होते हुए चक्क बिल्गा से गांव गुणाचौर की ओर जा रही थी किनहर पुली गुणाचौर के पास बने कमरा बस अड्डा के नजदीक पहुंची तो कमरे के भीतर से एक नौजवान बाहर निकल कर सड़क पर चढ़ने लगा जो अपने सामने पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर कमरे के नजदीक कच्ची साईड पर फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 30 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल विरदी पुत्र हरभजन दास निवासी गांव करावर थाना सदर बलाचौर के तौर पर हुई है।
एक अन्य मामले में थाना बलाचौर की पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी एस.आई. राकेश पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनप्रीत उर्फ पप्पु पुत्र चरनदास निवासी गांव मोहरा थाना बलाचौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here