हाई टैंशन पावर लाइन की चपेट में आने से 1 की मौत

Edited By swetha,Updated: 22 Jul, 2019 10:27 AM

1 died due to electric shock

रूपनगर में रविवार को सुखराम कॉलोनी में हाई टैंशन पावर लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई जबकि चपेट में आए दूसरे गंभीर घायल व्यक्ति को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

रूपनगर(विजय): रूपनगर में रविवार को सुखराम कॉलोनी में हाई टैंशन पावर लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई जबकि चपेट में आए दूसरे गंभीर घायल व्यक्ति को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार डी.ए.वी. स्कूल मार्ग पर सुखराम कॉलोनी में रहने वाले सुखविन्द्र सिंह (62) ने मजदूरों के रहने के लिए 10-12 कमरे बनवाए हुए हैं, जिनकी रिपेयर का कार्य चल रहा है। इन कमरों के ऊपर से हाई टैंशन पावर लाइन गुजरती है। कमरों में रिपेयर का कार्य करने के लिए सुखविन्द्र सिंह ने एक मिस्त्री व 2 मजदूर बुलाए हुए थे। इस दौरान सुखविन्द्र सिंह माधोदास कॉलोनी के रहने वाले मजदूर सुरेन्द्र कुमार (52) पुत्र खुशा राम मूल निवासी बिहार को साथ लेकर छत की तरफ चला गया। जहां उसने कपड़े सुखाने के लिए तार लगवानी थी। 

प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार सुखविन्द्र सिंह व मजदूर सुरेन्द्र कुमार एक लोहे का एंगल लेकर छत पर पहुंचे। हालांकि उस एंगल की ऊंचाई छत के ऊपर से गुजर रही हाई टैंशन पावर लाइन से लगभग 5 फुट कम थी लेकिन मजदूर ने जैसे ही एंगल खड़ा किया तो हाई टैंशन पावर लाइन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते मजदूर का शरीर बुरी तरह से झुलस गया जबकि उसके पास ही खड़ा सुखविन्द्र सिंह भी चपेट में आ गया व गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद वहां एकत्रित लोगों ने एंबुलैंस 108 को बुलाया जिसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां मजदूर सुरेन्द्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया जबकि गंभीर रूप से झुलसे सुखविन्द्र सिंह को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया। इस हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृत व्यक्ति अपने पीछे 2 लड़के, 2 लड़कियां व पत्नी को छोड़ गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!