नशीली गोलियों सहित 1 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 09 Oct, 2024 06:30 PM

1 arrested with narcotic pills

पुलिस चौकी सडोआ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 40 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): पुलिस चौकी सडोआ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 40 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव सडोआ से संहूगडा की ओर जा रही थी कि गांव के नजदीक दूसरी ओर से पैदल आता हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया।

पुलिस पार्टी को देख कर वह घबरा गया तथा जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर सड़क पर फैंक दिया। उक्त युवक को संदेह के आधार पर काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 40 नशीली गोलियां बरामद हुई। ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोशन लाल निवासी गांव करावर थाना सदर बलाचौर के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!