Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 09:03 AM
फिरोजपुर सैक्टर में भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने बी.ओ.पी. एल.एस. वाला के एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया है।
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर सैक्टर में भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने बी.ओ.पी. एल.एस. वाला के एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. सूत्रों ने बताया कि ड्ïयूटी पर तैनात बी.एस.एफ. जवानों ने सरहद पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और तुरन्त उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया।
पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम चन्द्रपाल बताया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति से कुछ भी बरामद नहीं हुआ और बी.एस.एफ. द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।