Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 10:43 AM
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ओएसडी अमर सिंह को उनके पद से हटा दिया है।
अमृतसर : स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ओएसडी अमर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमर सिंह की जगह अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू संभालेंगी। गौर हो कि नवजोत कौर सिद्धू पिछली अकाली भाजपा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रह चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू अमर सिंह के काम करने के तरीके से खुश नहीं थे। इसीके चलते उनकी छुट्टी कर दी गई है।
अमर सिंह ने भी दफ्तर आना बंद कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक विभाग में अमर सिंह का दखल काफी बढ़ गया था। वह सिद्धू को कोई अच्छी सलाह भी नहीं दे पा रहे थे। सिद्धू को उनसे निराशा ही मिल रही थी। अब जबकि अमर सिंह की छुट्टी हो चुकी है तो सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर विभाग का कामकाज देखेंगी।