Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 03:00 PM
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की कौर कमेटी का पुनर्गठन करते हुए आज नई समिति का ऐलान किया
नई दिल्ली/चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की कोर कमेटी का पुनर्गठन करते हुए नई कमेटी का ऐलान किया जिसमें पहले से मौजूद सभी सदस्यों समेत चार नए मैंबर भी शामिल किए गए । इसके साथ ही स. प्रकाश सिंह बादल पहले की तरह कमेटी के संरक्षक बने रहेंगे।
इस कमेटी में पार्टी के सीनियर नेताओं को बतौर मैंबर शामिल किया गया है उनमें स. सुखदेव सिंह ढींडसा, स. रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, जत्थेदार तोता सिंह, प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, स. बलविन्दर सिंह भून्दड़, स. चरनजीत सिंह अटवाल, स. निर्मल सिंह काहलों, स. महेशइन्दर सिंह ग्रेवाल, प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, स. सुच्चा सिंह लंगाह, जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़, स. जनमेजा सिंह सेखों, स. सिकन्दर सिंह मलूका, डा. दलजीत सिंह चीमा, स. सेवा सिंह सेखवां, बीबी जगीर कौर, डा. उपिन्दरजीत कौर, स. गुलजार सिंह रणीके, स. हरी सिंह जीरा, स. अवतार सिंह, स. बिक्रम सिंह मजीठिया, स. शरनजीत सिंह ढिल्लों, स. सुरजीत सिंह रक्खड़ा और स. बलदेव सिंह मान के नाम शामिल हैं।