रेल मंत्रालय ने दिलाया भरोसा पंजाब सरकार ले सुरक्षा की गारंटी, तुरंत बहाल की जाएंगी रेल सेवाएं

Edited By Suraj Thakur,Updated: 05 Nov, 2020 02:20 PM

railways requested the punjab govt to cleared rail track

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, प्रवक्ता आरपी सिंह व पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी शामिल थे।

दिल्ली, चंडीगढ़। रेल मंत्रालय ने भाजपा के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि पंजाब सरकार जैसे ही ट्रेनों की आवाजाही की सुरक्षा की लिखित गारंटी देगी मंत्रालय रेल विभाग को माल गाड़ियों और यात्री गाड़ियों को परिचालन की अनुमति प्रदान कर देगा। मंत्रालय ने एक बार फिर से पंजाब सरकार से अनुरोध किया है कि वह रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर बैठे किसान आंदोलनकारियों को वहां से हटा दे ताकि माल और यात्री सेवाओं को दोबारा से बहाल किया जा सके।

PunjabKesari 

गुरूवार को पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नागरिक उड्डयन मंत्री और आवास और शहरी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया कि पंजाब में जल्द से जल्द माल और यात्री सेवाओं को बहाल किया जाए। रेल मंत्री को अवगत करवाया गया कि राज्य में चल रहे किसान आंदोलन ने रेल संपत्ति को लक्षित करके पिछले एक महीने से यात्री और मालगाड़ी सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। परिणाम स्वरूप राज्य अब कोयला, उर्वरक, सीमेंट, पीओएल, कंटेनर और स्टील की भारी कमी का सामना कर रहा है।  थर्मल पावर प्लांट और अन्य उद्योगों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

PunjabKesari

इस पर पीयूष गोयल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जैसे ही पंजाब सरकार रेल सेवाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी लेती है तो तुरंत ही माल और यात्री सेवाओं बहाल कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, प्रवक्ता आरपी सिंह व पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!