Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Jan, 2022 04:23 PM
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जानता पार्टी की पहली सूची जारी होने जा रही है। खबर मिली है कि अगले 1.....
नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जानता पार्टी की पहली सूची जारी होने जा रही है। खबर मिली है कि अगले 1 घंटे में पार्टी की तफ से सूची जारी कर दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि पहली सूची में 30 से 40 के करीब उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सूची में अधिकतर पुराने चेहरों को ही टिकट दिए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि भाजपा पंजाब में 23 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है जबकि बाकी सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ता रहा। भाजपा का पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस तथा संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन है। संभावना जताई जा रही है कि 65 सीटों पर भाजपा, 40 के करीब सीटों पर पंजाब लोक कांग्रेस और 10 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here