प्रदूषण पर केजरीवाल के पक्ष में अाया पाक , कैप्टन अमरेंद्र को दी नसीहत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 11:59 AM

pakistan sent a message to capt amarinder on pollution

दिल्ली-एन.सी.आर. में जहरीले स्मॉग पर दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार भी आ गई है।

चंडीगढ़/जालंधरः दिल्ली-एन.सी.आर. में जहरीले स्मॉग पर दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार भी आ गई है। उसने बकायदा अपने प्लान को कोट करके कैप्टन को नसीहत दी है।


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने ट्विटर पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह को कहा है कि पराली जलाने की समस्या से निबटने के लिए उनके कदम नाकाफी हैं. कैप्टन को उनकी सरकार के स्मॉग से निबटने के एक्शन प्लान जैसे प्रयास करने चाहिए। हमारे लोगों और उनके निवास स्थान के लिए पर्यावरणीय खतरे बने हुए हैं। उससे निपटने के लिए तेजी से प्रयास करने चाहिए।

 

बता दें कि दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा था कि हमें मिल कर फसल जलाने वाले मुद्दे पर बात करनी चाहिए। इसके बाद कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल एक अजीब शख्स हैं।  हर मुद्दे पर बिना सोचे-समझे बोलते हैं। पंजाब में करीब दो करोड़ पराली का मलबा है। ऐसे में किसान इन्हें कैसे स्टोर कर सकते हैं? केजरीवाल को समस्या की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि हालत गंभी है, लेकिन पंजाब असहाय है। समस्या बड़ी है और राज्य के पास किसानों को मुआवजा देने के पैसे नहीं हैं। इसमें केंद्र को दखल देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!