Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Oct, 2021 05:12 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से नई पार्टी बनाने का ऐलान करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
जालंधर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से नई पार्टी बनाने का ऐलान करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर नवजोत सिद्धू ने ट्विटर के जरिए बड़ा हमला बोला है। सिद्धू ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को 3 काले खेती कानूनों का निर्माता तक कह दिया।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि तीन काले कानूनों के निर्माता अमरिन्दर सिंह हैं, जो पंजाब की किसानी में अम्बानी को लेकर आए। कैप्टन ने एक-दो घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब के किसानों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों को बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की एक पुरानी वीडियो भी शेयर की है, जिसमें कैप्टन अमरिन्दर सिंह खेती में प्राईवेट हिस्सेदारी की वकालत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सिद्धू ने वीडियो के अंत में उद्योगपति मुकेश अम्बानी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके जरिए सिद्धू ने कैप्टन की कार्पोरेट्स घरानों और भाजपा के साथ मिलीभुगत की बात कहने की कोशिश की है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here